साउथ में फैन्स कलाकारों के लिए लॉयल होते हैं, नॉर्थ में ऐसा जल्दी नहीं होता: तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने दक्षिण और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फैन्स को लेकर कहा है कि साउथ में प्रशंसक ज़्यादा लॉयल होते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वे कलाकारों को लेकर इमोशनल होते हैं...उनके लिए यह व्यक्तिगत संबंध बन जाता है।" बकौल ऐक्ट्रेस, "नॉर्थ में ऐसा स्टारडम पाने में समय लगता है...यहां वफादारी समय के साथ आती है।"