साउथ में लोग अपनी जड़ों से जुड़े हैं, बॉलीवुड में वेस्टर्न कल्चर फॉलो होता था: रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन ने 'राजश्री अनप्लग्ड' से हुई बातचीत में बताया है साउथ की फिल्म इंडस्ट्री बहुत ज़्यादा अनुशासित है जो बॉलीवुड में देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है साउथ में लोग अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े हैं...इसलिए उनकी फिल्में हिट होती हैं।" बकौल रवीना, एक समय था जब बॉलीवुड में वेस्टर्न कल्चर आ गया था।