'साका पंजा साहिब' शताब्दी समारोह में भाग लेने पाकिस्तान जाएंगे 240 सिख तीर्थयात्री
'साका पंजा साहिब' शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए 240 सिख तीर्थयात्रियों का जत्था 28 अक्टूबर को पाकिस्तान जाएगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने मंगलवार को कहा कि यह कार्यक्रम रावलपिंडी से करीब 45 किलोमीटर दूर पंजा साहिब गुरुद्वारे में आयोजित होगा। बकौल कालका, सभी तीर्थयात्री 2 नवंबर को अमृतसर लौटेंगे।