साक्षी भाभी के बाद धोनी ने सिर्फ मुझे ही गोद में उठाया है: अपनी वायरल तस्वीर पर मज़ाक में जडेजा
रवींद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 के फाइनल के बाद एमएस धोनी द्वारा उन्हें गोद में उठाए जाने वाली वायरल तस्वीर के बारे में मज़ाक में कहा है, "मुझे लगता है कि धोनी ने साक्षी भाभी के बाद सिर्फ मुझे ही गोद में उठाया है।" दरअसल, एक इवेंट के दौरान जडेजा ने यह बात कही जिस पर धोनी हंसते नज़र आए।