साज़िश के तहत गुरुद्वारों को निशाना बनाया जा रहा है: पटियाला की घटना पर एसजीपीसी चीफ
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने पटियाला (पंजाब) के एक गुरुद्वारे में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। एसजीपीसी प्रमुख ने कहा कि सिख विरोधी ताकतें सोची समझीं साज़िश के तहत गुरुद्वारों को निशाना बना रही हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।