साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी ने मुंबई में खरीदा ₹31 करोड़ का प्लॉट

फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई में ₹31.30 करोड़ में 7,470 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है। एक रियल एस्टेट कंसल्टेंट कंपनी द्वारा साझा दस्तावेज़ों के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस व पोर्शन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के बीच पंजीकरण 10 अप्रैल को हुआ था। इसके लिए नाडियाडवाला ने ₹1.87 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी दी है।

Load More