सात्विक-चिराग की जोड़ी बनी कोरिया ओपन में मेन्स डबल्स का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी रविवार को कोरिया ओपन के इतिहास में पुरुष युगल स्पर्धा का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई। इस जोड़ी ने इंडोनेशियाई जोड़ी फजर अल्फियान और मोहम्मद रियान अर्दियांतो को एक घंटे और दो मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-13, 21-14 से हराकर कोरिया ओपन-2023 का फाइनल जीता।