सात्विक-चिराग ने विश्व चैंपियन चिया-सोह को हराकर जीता इंडोनेशिया ओपन खिताब

भारतीय शटलर्स सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन के इतिहास में मेन्स डबल्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह इंडोनेशिया ओपन में भारत का किसी भी डबल्स कैटेगरी में पहला स्वर्ण है। दोनों ने फाइनल में विश्व चैंपियन आरोन चिया और सोह वूई यिक को 21-17, 21-18 से हरा दिया।

Load More