साथ खेलते वक्त मैंने उनसे पूरी जानकारी ले ली थी, अब ज़्यादा कुछ बचा नहीं: धोनी को लेकर पंड्या
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ के लिए भारतीय कप्तान बने हार्दिक पंड्या ने एम.एस. धोनी के साथ अपनी बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा है, "हम कोशिश करते हैं कि ज़िंदगी की बातें ज़्यादा हों और क्रिकेट को दूर रखें।" उन्होंने कहा, "साथ खेलते वक्त मैंने उनसे सारी जानकारी निचोड़ ली थी, अब ज़्यादा कुछ बचा नहीं है।"