साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं: प्रेमी संग खुदकुशी करने से पहले राजस्थान की युवती
पाली (राजस्थान) में मंगलवार को निर्मल पालीवाल (25) और संगीता (20) नामक प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पहले संगीता ने वीडियो बनाकर कहा, "निर्मल के बिना नहीं रह सकती। हम साथ जी नहीं सकते तो क्या...मर तो सकते हैं।'' उसने परिजनों पर जबरन किसी और से उसकी शादी कराने का आरोप लगाया है।