साथ देना ज़रूरी लगा: क्रूज़ ड्रग्स केस में आर्यन के लिए ₹1 लाख का बॉन्ड भरने पर जूही चावला
अभिनेत्री जूही चावला ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस में ऐक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए ₹1 लाख का बॉन्ड भरने को लेकर कहा है कि किसी को नहीं पता था कि ऐसा कुछ होने वाला है। उन्होंने कहा, "उस पल में जब मुझे उनकी मदद करने का मौका मिला तो उनका साथ देना ज़रूरी और सही लगा।"