साथियों की रिहाई की मांग को लेकर बीते 3 दिनों से शंभू बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं किसान
हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई की मांग को लेकर पिछले 3 दिनों से लगातार किसानों का रेल रोको अभियान जारी है। किसानों ने पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर के नज़दीक रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है। अंबाला रेल मंडल के अधिकारी नवीन यादव के मुताबिक, इसके चलते मंडल से अब तक 139 ट्रेनें रद्द की गई हैं।