सादगीपूर्ण चीज़ें भी अद्भुत हो सकती हैं: केरल के हेरिटेज गांव का वीडियो शेयर कर महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर केरल के ट्राइबल हेरिटेज गांव ‘एन ऊरू’ का वीडियो शेयर किया है। महिंद्रा ने वीडियो के साथ लिखा, “यह बेहद खूबसूरत है। इस विचार के लिए केरल टूरिज़्म की प्रशंसा होनी चाहिए। गांव का प्राचीन वास्तुशिल्प डिज़ाइन आश्चर्यजनक है। यह दिखाता है कि ‘सादगीपूर्ण’ चीज़ें कैसे अद्भुत हो सकती हैं।”