साधु के वेश में रहने वाले यूक्रेनी नागरिक ने यूपी के गेस्ट हाउस में की आत्महत्या
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में साधु के वेश में रहने वाले यूक्रेनी नागरिक ने एक गेस्ट हाउस में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का केस लग रहा है क्योंकि दरवाज़ा अंदर से बंद था। बकौल सिंह, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और जांच जारी है।