साधु से मारपीट के बाद शख्स ने एमपी में काटे उनके बाल, वीडियो वायरल होने के बाद पकड़ा गया
खंडवा (मध्य प्रदेश) में एक शख्स द्वारा एक साधु के बाल काटने का वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने साधु से मारपीट व गाली-गलौज के बाद उनके बाल काटे थे और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, साधु की भी तलाश जारी है।