साधुओं को पश्चिम बंगाल में भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा, मारपीट का वीडियो सामने आया
पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में मकर संक्रांति के लिए गंगासागर जा रहे साधुओं को भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर पीटे जाने का मामला सामने आया है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भीड़ द्वारा साधुओं के बाल खींचे जाने का वीडियो शेयर कर कहा, "पश्चिम बंगाल में हिंदू होना अपराध है।" एक रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ ने साधुओं को किडनैपर समझा था।