साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में पढ़ने वालीं 4 छात्राओं की डूबने से मौत, सीएम शिवराज ने जताया शोक
पुलिस के मुताबिक, खंडवा (मध्य प्रदेश) में साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में पढ़ने वालीं 4 छात्राओं की नहर में डूबने से मौत हो गई है।
मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह ने कहा, "नहर में नहाने के दौरान एक छात्रा डूबने लगी थी जिसे बचाते हुए अन्य छात्राएं भी डूब गईं।" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताया है।