सानिया ने अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम से पहले लिखा नोट, कहा- बेटे को मेरी पहले से ज़्यादा ज़रूरत
फरवरी में दुबई ओपन के बाद रिटायर हो रहीं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने अपने आखिरी ग्रैंड स्लैम (ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023) से पहले एक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "मैं अपने 20 साल के करियर में जो कुछ भी हासिल कर पाई उस पर मुझे गर्व है।" उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को मेरी अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरत है।"