सानिया मिर्ज़ा ने अपने टेनिस करियर में कुल कितनी पुरस्कार राशि जीती है?
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने मंगलवार को अपने पेशेवर टेनिस करियर का आखिरी मैच खेला। 2003 में पेशेवर खिलाड़ी बनीं सानिया ने अपने करियर में सिंगल्स के एक और डबल्स के 43 खिताब जीते हैं। विमेन्स टेनिस असोसिएशन (डब्ल्यूटीए) के अनुसार, सानिया ने अपने करियर में कुल $7,261,296 (करीब ₹60 करोड़) की पुरस्कार राशि जीती है।