सानिया मिर्ज़ा ने शेयर की अपने अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट की तस्वीर, लिखा- 'द लास्ट डांस'

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने अपने अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के अपने मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है। सानिया ने लिखा, "द लास्ट डांस (अंतिम मुकाबला)।" सानिया ने रविवार को ग्रैंड स्लैम में अपना अंतिम विमेन्स डबल्स मैच खेला था जिसके दूसरे राउंड में उन्हें हार मिली।

Load More