सानिया मिर्ज़ा के आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच में हारी सानिया व बोपन्ना की जोड़ी
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स फाइनल में हार गई है। एक घंटा और 27 मिनट तक चले मैच में ब्राज़ील की लुइज़ा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने उन्हें 7-6(7-2), 6-2 से हराया। गौरतलब है, 36 वर्षीय सानिया के करियर का यह आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच था।