सानिया मिर्ज़ा ने शोएब मलिक से तलाक की अटकलों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की अटकलों के बीच इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, "शादी कठिन है। तलाक कठिन है। आप अपनी कठिनाई चुनें।" पोस्ट में आगे लिखा है, "ज़िंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा मुश्किल रहेगी। लेकिन हम अपनी कठिनाई चुन सकते हैं।"