सामाजिक दबाव नहीं लिया: शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने के फैसले पर राम चरण की पत्नी
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में कहा है, "गर्व है कि मैंने तब मां बनने का फैसला किया जब हम दोनों तैयार थे न कि जब सोसायटी चाहती थी।" उन्होंने कहा, "शादी के 10-साल बाद माता-पिता बनने का फैसला किया। बतौर कपल हम पारिवारिक या सामाजिक दबाव से प्रभावित नहीं हुए।"