सामाजिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम है शिक्षा: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "मैं एक शिक्षक रही हूं, इस नाते भी मैंने यह समझा है कि शिक्षा, सामाजिक सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है।" राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा, "2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बदलाव आना शुरू हो गया है।"