सामूहिक कब्रों में दफनाए जाने से बचने के लिए गाज़ा में लोग पहन रहे हैं ब्रेसलेट
गाज़ा के एक निवासी ने बताया है कि गाज़ा में अज्ञात शवों को सामूहिक कब्रों में नाम के बजाय नंबर देकर दफनाया जा रहा है। खबर के मुताबिक, इससे बचने के लिए गाज़ा में कुछ परिवारों ने ब्रेसलेट पहनना शुरू कर दिया है ताकि हमले में उनकी मौत के बाद ब्रेसलेट से शवों की पहचान की जा सके।