सामूहिक सिक लीव को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कई कर्मचारियों को किया बर्खास्त
कथित कुप्रबंधन के विरोध में एअर इंडिया एक्सप्रेस के सैकड़ों क्रू मेंबर्स के ऐन मौके पर सिक लीव पर जाने के बाद एयरलाइन ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर दिया है। एक टर्मिनेशन लेटर में एयरलाइन ने कहा कि सामूहिक सिक लीव के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।