सायमंड्स ने मौत से पहले अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में शेन वॉर्न को दी थी श्रद्धांजलि
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ऐंड्र्यू सायमंड्स ने अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी थी जिनका मार्च में निधन हुआ था। सायमंड्स ने लिखा था, "टूट गया हूं...काश यह...बुरा सपना हो। विश्वास नहीं हो रहा कि आपको फिर कभी नहीं देखूंगा।" सायमंड्स का शनिवार रात कार हादसे में निधन हुआ था।