सारस के बाद आरिफ की बाज से हुई दोस्ती, बताया- 'घायल अवस्था में मिलने के बाद कराया इलाज'
अमेठी में सारस को घायल अवस्था से बचाने वाले आरिफ की दोस्ती अब बाज से हो गई है। आरिफ ने बताया, "एक महीने पहले फोन आया कि एक बाज घायल है जिसके बाद मैंने उसका अस्पताल में इलाज कराया...4-5 दिन में ठीक होने के बाद उसे आज़ाद कर दिया...लेकिन वह मेरे पास आ गया...अब घर के आसपास मंडराता रहता है।"