सारा के साथ उदयपुर में बातचीत की वायरल तस्वीरों को लेकर कार्तिक आर्यन ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने उदयपुर (राजस्थान) में अभिनेत्री सारा अली खान से बातचीत की हालिया वायरल तस्वीरों को लेकर सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में कहा है, "संयोग से हम एक ही जगह पर थे तो बस वहां किसी ने फोटो खींच ली।" उन्होंने सारा के साथ फिल्म करने के सवाल पर कहा, "फिलहाल ऐसा कोई एलान नहीं हुआ है।"