सार्वजनिक रूप से अंपायरों की आलोचना करने के लिए निकोलस पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगा
वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन पर भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के बाद सार्वजनिक रूप से अंपायरों की आलोचना करने के लिए मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। यह वाकया भारत की पारी के चौथे ओवर में एलबीडब्ल्यू फैसले की समीक्षा के बाद घटा था। निकोलस के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डीमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है।