साल 2031 तक देश में 21 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो जाएंगे: लोकसभा में सरकार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि साल 2031 तक देश में 21 नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन 21 संयंत्रों में से 700 मेगावाट की क्षमता वाली एक इकाई की शुरुआत 2023 में गुजरात के काकरापार में हो सकती है।