साल में 10 घंटे धूप में खड़े होने की इजाज़त: 3 साल से चीन की जेल में बंद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार
जासूसी के मामले में चीन की जेल में बंद ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार चंग लेई ने एक पत्र में लिखा है, "मैंने 3 साल से कोई पेड़ नहीं देखा है।" उन्होंने लिखा, "मेरी कोठरी में सूर्य की किरणें आती हैं और साल में 10 घंटे ही धूप में खड़ी हो सकती हूं।” लेई का पत्र उनके सहयोगी ने शेयर किया है।