सालभर अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से दूर रहने के बाद वापसी करेंगे नडाल, कहा- बेहतर अंत चाहता हूं
22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल ने 'X' पर वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जनवरी में ब्रिसबेन इंटरनैशनल से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, "साल भर दूर रहने के बाद अब वापसी का समय आ गया है।" बकौल नडाल, वह किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने करियर का अंत नहीं करना चाहते थे।