सालाना ₹3,300 करोड़ के ऑफर पर सऊदी अरब जाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं मेसी: खबर
'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएसजी के फॉरवर्ड लियोनेल मेसी सालाना ₹3,300 करोड़ के ऑफर पर सऊदी अरब जाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, मेसी को सऊदी अरब सरकार सऊदी प्रो लीग में लाने के लिए फुटबॉल इतिहास की सबसे आकर्षक डील तैयार कर रही है। मेसी व पीएसजी का कॉन्ट्रैक्ट जून में खत्म हो जाएगा।