सावरकर और हिंदुत्व जैसे प्रमुख वैचारिक मुद्दों पर समझौता नहीं कर सकते: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना भले ही महाविकास आघाड़ी का हिस्सा है लेकिन वह सावरकर के सम्मान और हिंदुत्व जैसे प्रमुख वैचारिक मुद्दों पर समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय तक बीजेपी के साथ गठबंधन में थी और उस गठबंधन ने सुचारू रूप से काम किया।