सास-ससुर संग रहने से मना करने पर ठाणे में शख्स ने की पत्नी की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव
ठाणे (महाराष्ट्र) में एक शख्स को पत्नी की हत्या कर उसका शव हाईवे के किनारे फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ससुरालवालों के साथ नहीं रहना चाहती थी जिसे लेकर झगड़ा होने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। बकौल पुलिस, महिला के सिर पर घाव के निशान मिले थे।