साहित्य अकादमी पुरस्कार 2022 की हुई घोषणा, हिंदी के लिए बद्री नारायण को मिलेगा अवार्ड
साहित्य अकादमी ने गुरुवार को 23 भाषाओं के लिए वर्ष-2022 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 7 कविता संग्रह, 6 उपन्यास, 2 कहानी संग्रह, 2 साहित्य समालोचना, 3 नाटक और 1 आत्मकथा शामिल हैं। इस साल हिंदी के लिए बद्री नारायण, अंग्रेज़ी के लिए अनुराधा रॉय और उर्दू के लिए अनीस अशफाक को पुरस्कार दिया जाएगा।