साहिल खान ने महादेव ऐप केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिनों में की 1,800 किमी की यात्रा
'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर साहिल खान ने महादेव बेटिंग ऐप केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए 4 दिनों में 5 राज्यों से होते हुए 1,800 किलोमीटर की यात्रा की थी। अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद 25 अप्रैल को वह महाराष्ट्र से गोवा चले गए। इसके बाद पहचान छिपाते हुए वह कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ गए।