सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस के साथ की शादी, तस्वीरें आईं सामने
सिंगर अर्जुन कानूनगो ने बुधवार को मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल कार्ला डेनिस के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। तस्वीरों में कार्ला लाल रंग का लहंगा पहने हुए दिख रही हैं। अर्जुन-कार्ला कथित तौर पर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।