सिंगर केके का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ: गायक की पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट
पुलिस ने बताया है कि केके के नाम से मशहूर दिवंगत सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ की शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आया है कि गायक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। एक अधिकारी ने बताया, "केके को लंबे समय से कार्डियक समस्याएं थीं।" गौरतलब है, गायक केके का कोलकाता के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद निधन हो गया था।