सिंगर बियोंसे ने कॉन्सर्ट के दौरान पहनी रंग बदलने वाली ड्रेस; वीडियो आया सामने

सिंगर बियोंसे ने अपने रेनेसांस वर्ल्ड टूर के दौरान रंग बदलने वाली ड्रेस पहनी। स्टॉकहोम (स्वीडन) में आयोजित हुए इस टूर की एक क्लिप में बियोंसे की सफेद रंग की कॉस्ट्यूम का रंग यूवी लाइट्स से बदलता हुआ दिख रहा है। रेडिट के को-फाउंडर ने इसपर कहा, "मैं सोच रहा था कि...कब कोई इस टेक्नोलॉजी को परफॉर्मेंस में शामिल करेगा।"

Load More