सिंगर मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, शेयर किया वीडियो
सिंगर मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इसके वीडियोज़ शेयर कर लिखा, "मेरी खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है।" रिपोर्ट्स के अनुसार, मीका पहले ऐसे भारतीय सिंगर बन गए हैं जिनके पास खुद का आइलैंड है। बकौल रिपोर्ट्स, इस आइलैंड में एक झील, 7 नाव और 10 घोड़े हैं।