सिंगर रिकी मार्टिन और उनके पति ज्वान जोसफ ने शादी के 6 साल बाद की तलाक की घोषणा
सिंगर रिकी मार्टिन और उनके पति ज्वान जोसफ ने शादी के लगभग 6 साल बाद तलाक की घोषणा की है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "विचार करने के बाद हमने अपने बच्चों के लिए प्यार और सम्मान के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया है। हम अपने बच्चों की संयुक्त परवरिश करना चाहते हैं।"