सिंगर लकी अली ने 'अब्राहम के वंशज हैं ब्राह्मण' पोस्ट के लिए मांगी माफी
सिंगर लकी अली ने अपने पोस्ट 'इब्राहिम या अब्राहम के वंशज हैं ब्राह्मण, ब्रह्मा शब्द अब्राम से आया है' पर हुए विवाद के बाद माफी मांगी है। लकी ने लिखा, "मेरा इरादा सभी लोगों को और करीब लाना था...मैंने देखा कि मेरे इस पोस्ट से मेरे कई हिंदू भाई और बहनों को दुख पहुंचा, इसके लिए मैं बहुत क्षमाप्रार्थी हूं।"