सिंगर व ऐक्टर जॉनी रॉफो का 35 साल की उम्र में कैंसर से हुआ निधन
सिंगर व ऐक्टर जॉनी रॉफो का ब्रेन कैंसर से 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्स-फैक्टर ऑस्ट्रेलिया और टीवी शो 'होम ऐंड अवे' में दिखे जॉनी के परिवार ने बयान जारी कर कहा, "उन्होंने आखिर तक संघर्ष किया…जॉनी हम सभी आपसे प्यार करते हैं…आप हमारी ज़िंदगी में जो खुशियां लाएं उसके लिए आपको याद रखेंगे।"