सिंगर शकीरा व फुटबॉलर जेरार्ड ने की रिलेशनशिप के 12 साल बाद अलग होने की घोषणा
सिंगर शकीरा और फुटबॉलर जेरार्ड पीके ने रिलेशनशिप के 12 साल बाद अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "यह पुष्टि करते हुए खेद हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं…बच्चों की बेहतरी के लिए…जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है…हम निजता के सम्मान का अनुरोध करते हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, शकीरा ने जेरार्ड को अन्य महिला संग पकड़ा था।