सिंगर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब में गोली मारकर की गई हत्या
पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा (पंजाब) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और इस घटना में कथित तौर पर 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।