सिंगापुर दूतावास की आपत्ति के बाद दिल्ली में साइनबोर्ड पर सुधारा गया देश का नाम
दिल्ली में सिंगापुर के दूतावास के बाहर लगे साइनबोर्ड पर छपे देश के गलत नाम को सुधार दिया गया है। सुधार के बाद सिंगापुर के दूतावास ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली नगर निगम को टैग कर लिखा, "तुरंत सुधार करने के लिए शुक्रिया।" इससे पहले सिंगापुर ने साइनबोर्ड पर लिखे देश के गलत नाम पर आपत्ति जताई थी।