सिंगापुर ने 4 रूसी बैंकों पर लगाया प्रतिबंध; सैन्य सामान और कंप्यूटर निर्यात पर भी बैन
यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ सिंगापुर ने रूस के 4-बैंकों के साथ लेनदेन के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर और सैन्य सामानों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिंगापुर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा करने वाले दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में से एक बन गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया, प्रतिबंधों का उद्देश्य 'युद्ध करने की...रूसी क्षमता को...बाधित करना' है।