सिंगापुर ने कीटनाशक के चलते दिया भारत से आयातित एवरेस्ट फिश करी मसाला वापस लेने का आदेश
सिंगापुर फूड एजेंसी (एसएफए) ने भारत से आयातित एवरेस्ट फिश करी मसाला में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाने के बाद उसे वापस लेने का आदेश दिया है। एजेंसी ने कहा कि उसे मसाले में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड का वह स्तर मिला जो मानव उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं है। एजेंसी ने कहा, "वापसी की प्रक्रिया जारी है।"